हल्द्वानी, अक्टूबर 28 -- Haldwani News: नैनीताल। वीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में हिंदी और अंग्रेजी सुलेख, हिंदी-अंग्रेजी भाषण, वैदिक गणित, स्वरचित कविता पाठ और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के बाल, माध्यमिक एवं उच्च वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अनिरुद्ध प्रताप सिंह, आर्यभट्ट और अनिरुद्ध सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदिक गणित में शिवांश और आयुष सिंह प्रथम रहे। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता के बाल वर्ग में गौरांश, माध्यमिक वर्ग में अथर्व और उच...