हल्द्वानी, सितम्बर 3 -- Haldwani News: मोहन भट्ट, हल्द्वानी। रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज के अंतर्गत मूसा बांगर बीट में पौधों की सुरक्षा के लिए बनाई जाने वाली दीवार के निर्माण में घपलेबाजी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। मूसा बांगर बीट की नर्सरी में तैयार किए जाने वाले साल के बीजों और पौधों को जानवरों व अन्य बाहरी खतरों से सुरक्षित रखने के लिए लाखों रुपये की लागत से 2200 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाना था। आरोप है कि संबंधित ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की कथित मिलीभगत से मौके पर केवल 1600 मीटर दीवार का ही निर्माण कराया गया। हैरानी की बात यह है कि कागजों में निर्माण कार्य पूर्ण दिखाकर पूरी धनराशि का भुगतान ले लिया गया। 600 मीटर सुरक्षा दीवार अधूरी छूट जाने के कारण नर्सरी में...