हल्द्वानी, अगस्त 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर बेलबाबा में प्रस्तावित हाईकोर्ट न्यायिक परिसर के लिए वन विभाग की 30 हेक्टेयर जमीन दिए जाने के बदले बेतालघाट में राजस्व भूमि देखी गई है। इसके लिए बेतालघाट क्षेत्र में 30 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव बनाया जा रहा है। डीएम की अंतिम मोहर लगने के बाद जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पहले प्रतिपूर्ति के लिए लोक निर्माण विभाग करीब 60 हेक्टेयर भूमि तलाश रहा था, लेकिन अब उतनी ही जमीन पर सहमति बन गई है, जितनी वन विभाग हाईकोर्ट न्यायिक परिसर के लिए देगा। बेलबाबा क्षेत्र में वन विभाग की 30 हेक्टेयर भूमि पर हाईकोर्ट के न्यायिक परिसर का निर्माण प्रस्तावित है।

पौधरोपण प्रक्रिया वन भूमि के इस्तेमाल के बदले नियमानुसार प्रतिपूरक पौधरोपण किया जाना है। इ...