हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बाल विकास परियोजना हल्द्वानी ग्रामीण में गुरुवार को पोषण माह का समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ और पार्षद प्रमोद पंत ने किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म निभाई गई। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को स्वच्छता किट और कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं और पोषण संबंधी जानकारी दी गई। मंजू गौड़ ने गर्भवती महिलाओं से योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में फीडबैक भी लिया। बाल विकास विभाग की सभी सुपरवाइजर मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...