हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल की पैरा एथलीट वैष्णवी बिष्ट ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। खेल महाकुंभ के तहत देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में वैष्णवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वैष्णवी की मां अनुभा बिष्ट ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच रहे दादा सुरेंद्र सिंह बिष्ट से प्रेरित होकर वैष्णवी ने खेलों की दुनिया में कदम रखा। सेना से सेवानिवृत्त सुरेंद्र सिंह बिष्ट का मार्गदर्शन वैष्णवी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है। गौरतलब है कि वैष्णवी इससे पहले ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: नीरजा गोयल पैरा बैडमिंटन में प्रथम

हिंदी...