हल्द्वानी, सितम्बर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरा मेडिकल छात्रों का मंगलवार को भी जारी रहा। छात्र मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर पोस्टर बैनर लेकर धरने पर बैठे रहे। स्टूडेंट्स का कहना है कि वे अस्पताल में इंटर्नशिप की सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें 15 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाना चाहिए। छात्रों ने स्पष्ट किया है कि जब तक शासन और कॉलेज प्रशासन उनकी स्टाइपेंड से जुड़ी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक उनका आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नर्सिंग-पैरामेडिकल इंटर्न को भी मिलेगा स्टाइपेंड, हड़ताल पर तीन माह निष्कासन की चेतावनी यह भी पढ़ें- मानदेय बढ़ाने की मांग लेकर आयुर्वेद कॉलेजों में हड़ताल यह भी पढ़ें- हरिद्वार में स्टाइपेंड बढ़ाने के लिए छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्श...