Haldwani News: पेयजल के लिए यूकेडी पहुंची ईई दफ्तर
हल्द्वानी, जुलाई 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नवाबी रोड, जयदुर्गा कॉलोनी, कुल्यालपुरा, जगदंबा नगर और वाल्मीकि कॉलोनी में पेयजल समस्या जल्द दूर ना होने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने आंदोलन की चेतावनी दी है। यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप कर कहा कि दो माह से क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ईई ने विभागीय अभियंताओं को लाइन की जांच कर पेयजल सप्लाई ठीक करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.