Haldwani News: पेट्रोल पंप से सामान चोरी, अज्ञात पर मुकदमा
हल्द्वानी, अक्टूबर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कमल सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप से जनरेटर का सामान और दो वाहनों की स्टेपनी चोरी होने का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप के मैनेजर देवेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंप के मैनेजर की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार 23 अक्तूबर की रात चोर पेट्रोल पंप से जनरेटर का सेल्फ, वायरिंग, बैटरी और रॉड के साथ ही 30 और 32 नंबर के वाहनों की स्टेपनी चोरी कर ले गए। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.