हल्द्वानी, सितम्बर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन हल्द्वानी शाखा की बैठक रविवार को अध्यक्ष लीलाधर पांडे की अध्यक्षता में अरुणोदय धर्मशाला में हुई। संचालक विजय तिवारी ने बताया कि पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दो दिनों में विधायक सुमित हृदयेश, भुवन कापड़ी, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य और सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपे। समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान खींचने के लिए 22 सितंबर को बुध पार्क में एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में डीके जोशी, भुवन चंद्र पांडेय, पीसी जोशी, बीएस गैड़ा, लक्ष्मण गौनिया, एनसी जोशी, गोविंद भोर्याल, पीसी कांडपाल समेत कई पेंशनर्स मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: विधायक भगत से अपनी मांगों को लेकर मिले पेंशनर्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...