Haldwani News: पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान
हल्द्वानी, अगस्त 21 -- Haldwani News: कमलेश कुमार हल्द्वानी। उत्तराखंड सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति, हल्द्वानी शाखा की बैठक शुक्रवार को बद्रीपुरा स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में हुई। इस दौरान पिछली बैठक की कार्रवाई भी पढ़कर सुनाई गई।वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें कार्मिकों व पेंशनर्स के हितों का अपेक्षित संरक्षण नहीं कर रही हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए उनकी समस्याओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। समिति ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पेंशनर्स और कार्मिकों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष लीलाधर पांडे एवं संचालन महासचिव विजय तिवारी ने किया। बैठक में पीसी जोशी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.