Haldwani News: पेंशनर्स की मांगों पर सरकार की अनदेखी से नाराजगी
हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। पेंशनर्स की लंबित मांगों पर सरकार की हीलाहवाली से नाराज पेंशनर्स ने पेंशन राशिकरण की कटौती अवधि कम करने और आयु के अनुसार अतिरिक्त पेंशन देने की मांग उठाई है। साथ ही 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ देने की मांग भी की गई। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की हल्द्वानी शाखा की बैठक शनिवार को अरुणोदय धर्मशाला में लीलाधर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनर्स की लंबित मांगों पर चर्चा कर सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने मांग की कि 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूरी करने पर क्रमशः पांच, 10, 15 और 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दी जाए। इसके अलावा 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले पेंशनर्स को अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.