Haldwani News: पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने की वरिष्ठ समाजसेवी का हाल जाना
हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र-गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भोटिया पड़ाव स्थित पांडे कुटीर पहुंचकर वरिष्ठ समाजसेवी 96 वर्षीय प्रकाश चंद्र पांडे से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए पुरानी यादें साझा कीं। कोश्यारी ने कहा कि पांडे उनके पुराने मित्र हैं और उनसे मिलकर प्रसन्नता हुई। कर्नल आलोक पांडे ने बताया कि अस्वस्थ होने के बाद उपचार से उनके पिता अब स्वस्थ हैं। इस दौरान कोश्यारी ने आम का पौधा भी लगाया। मौके पर मुन्नी पांडे, कर्नल आलोक पांडे, निवेदिता पांडे, ईश्वरीदत्त पांडे, डॉ. बीसी पांडे, विवेक जोशी, महिपाल सिंह समेत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.