हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मंगलपड़ाव चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित मंदिर को चोरों ने निशाना बना लिया। शनिवार देर रात मंदिर का ताला तोड़कर तिजोरी और अलमारियां खंगाल डालीं और करीब पांच हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। चौकी के बिल्कुल समीप हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी के इतने पास चोरी होना रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...