हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए नैनीताल पुलिस ने 'साइबर सारथी' मुहिम चलाई है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले के थाना क्षेत्रों में रामलीला आयोजनों और सिनेमा हॉल में भी अब साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र ने बताया कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान से जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। सीओ ऑप्स समीरण भट्ट के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी मीनू गौतम और उनकी टीम ने सेल्फी प्वाइंट के जरिए भी लोगों को साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी कृपाल सिंह की ओर से जागरूकता वीडियो और स्थानीय टीवी चैनलों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पुलिस लोगों को फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, स...