Haldwani News: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर ईंट-पत्थरों से हमला
हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। धानमिल मुखानी क्षेत्र में एक नाबालिग पर 15 से 20 युवकों ने मिलकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर घायल नाबालिग का बेस अस्पताल में उपचार किया गया। साउथ एन्क्लेव फेज-2 निवासी ललित बिष्ट ने कोतवाली मुखानी में तहरीर देकर बताया कि 14 अक्तूबर की दोपहर उनका बेटा धानमिल के पास बाहर खड़ा था। तभी लक्ष्य नैनवाल निवासी कमलुवागांजा और उसके साथ 15-20 अन्य युवकों ने पुराने विवाद को लेकर उनके बेटे पर हमला कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की नियत से पत्थर और ईंटों से वार किया। जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने बेटे की सुरक्षा को देखते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है। एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि मामले में एक नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.