हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कम कीमत के लालच में पुराना मोबाइल खरीदना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। सेकेंड हैंड मोबाइल की खरीद-फरोख्त में साइबर अपराध का खतरा भी छिपा है। जिस फोन को आप सामान्य समझकर खरीद रहे हैं, उसका इस्तेमाल पहले किसी साइबर अपराध में हो चुका हो सकता है। ऐसे में ब्लैकलिस्टेड डिवाइस या संदिग्ध रिकॉर्ड वाला मोबाइल खरीदना परेशानी का कारण बन सकता है। साइबर पुलिस ने लोगों को इस संबंध में सतर्क करते हुए बिना जांच-पड़ताल पुराने मोबाइल खरीदने से बचने की अपील की है। नैनीताल पुलिस के साइबर विशेषज्ञ बीएल कुशवाहा के मुताबिक कई राज्यों में पुराने मोबाइल फोन के जरिए साइबर अपराध से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। एक ही डिवाइस का अलग-अलग समय पर कई बार इस्तेमाल किए जाने की आशंका भी रहती है। ऐसे में केवल परिचित व्यक्...