हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी। द्वितीय स्वर्गीय पूरन चंद बल्यूटिया मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में पीयूष क्रिकेट अकादमी ने मारुति क्रिकेट अकादमी को 101 रन से पराजित किया। कोल्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में पीयूष के कप्तान धैर्य जोशी ने शतक जड़ने के साथ गेंदबाजी में भी अहम योगदान दिया, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीयूष अकादमी की टीम ने 288 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान धैर्य ने 110 रन बनाए, जबकि गौरव बिष्ट ने 83 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मारुति अकादमी के गौरव ने चार विकेट लिए। अद्विक और ईशान को दो-दो विकेट मिले। यह भी पढ़ें- Haldwani News: रक्षित और तेजस की दमदार पारियों से एचसीसी बनी विजेता जवाब में मारुति अकादमी की टीम 38वें ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दिव्...