Haldwani News: पीएम आवास योजना में 182 परिवारों को मिली दूसरी किस्त
हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के 182 लाभार्थियों को एक लाख रुपये की द्वितीय किस्त ऑनलाइन हस्तांतरित की गई। नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ऑनलाइन भेजी गई। मेयर गजराज बिष्ट ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। मेयर ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक, सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है। लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार धनराशि का उपयोग कर आवास निर्माण पूर्ण करना होगा। उन्होंने कहा कि बिचौलियों से बचाने के लिए धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी, सहायक अभियंता नवल नौटियाल, पार्षद रवि जोशी, सचिन तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.