Haldwani News: पीएनबी ने किया 'ताल-तरंग' और खेल उत्सव का आयोजन
हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय की ओर से सोमवार को 'ताल-तरंग' और खेल उत्सव के तहत मेडिकल कॉलेज के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम और पंतनगर कृषि विवि के स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ये आयोजन मंडल प्रमुख सिद्धार्थ अधिकारी और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार आर्या, पंतनगर विवि की खेल एवं छात्र कल्याण निदेशक डॉ. पूनम त्यागी के मार्गदर्शन में हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल गायन, वादन, नृत्य, सामूहिक गीत, सामूहिक नृत्य और काव्य पाठ और खेलों में क्रिकेट, फुटबॉल, गोला फेंक, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुईं। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंडल प्रमुख सिद्धार्थ अधिकारी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.