Haldwani News: पीएचसी वनभूलपुरा के उच्चीकरण की मांग उठाई
हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) वनभूलपुरा का उच्चीकरण कर इसे 200 बेड क्षमता का अस्पताल बनाने की मांग उठाई है। शनिवार को समाजसेवी उवैस राजा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. रजत भट्ट के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि क्षेत्र की बड़ी आबादी को देखते हुए अस्पताल में मरीजों को समय पर बेहतर इलाज की सुविधा मिले। साथ ही अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, पर्याप्त दवाइयां, आधुनिक चिकित्सकीय उपकरण और आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सीएचसी में बढ़ी मरीजों की भीड़, व्यवस्थाएं बदहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.