Haldwani News: पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चम्पावत की हेलीकॉप्टर सेवा पर मंडराया संकट
हल्द्वानी, अक्टूबर 31 -- Haldwani News: भूपेश कन्नौजिया, हल्द्वानी। पहाड़ के हजारों यात्रियों को सड़क के लंबे और थकाऊ सफर से राहत देने वाली हेली सेवा पर फरवरी से ब्रेक लग सकता है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चम्पावत को जोड़ने वाली हवाई कनेक्टिविटी का भविष्य अब राज्य सरकार के फैसले पर निर्भर है। हेरिटेज एविएशन को मिला इन तीन रूटों पर तीन साल का अनुबंध 21 फरवरी 2027 को समाप्त हो रहा है। लेकिन इसके बाद सेवा कैसे जारी रहेगी, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुमाऊं मंडल में 32 महीने में 30 हजार से अधिक यात्रियों को सुविधा देने वाली इस सेवा को आगे जारी रखने के लिए सरकार ने क्या तैयारी की है, यह अभी साफ नहीं है। ऐसे में सवाल है कि अनुबंध खत्म होने के बाद दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को फिर लंबा सड़क सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा? यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.