हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने इस बार बिना ओटीपी और किसी अनजान कॉल के ही पिता-पुत्र के बैंक खातों में सेंध लगा दी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के मालती विहार, कुसुमखेड़ा निवासी राजेश और उनके पिता के बैंक खातों से ठगों ने कुल 1.64 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक, ठगी के दौरान उनके मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही किसी अनजान नंबर से कॉल आई। घटना छह नवंबर की है। पीड़ित ने पहले साइबर अपराध पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मुखानी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने सात नवंबर को अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, साइबर टीम मामले की जांच कर रही है। संबंधित बैंक से भी लेनदेन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...