Haldwani News: पिता को खाना देने अस्पताल आए युवक की बाइक चोरी
हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल के गेट के पास से युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बाजपुर, ऊधम सिंह नगर निवासी आकाश ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि बीती 12 जुलाई की दोपहर वह अपने बीमार पिता के लिए खाना लेकर अस्पताल आया था। उसके पिता लगभग एक माह से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती थे। उसने अपनी बाइक गेट नंबर-1 के पास खड़ी की थी और हैंडल लॉक लगाया था। आरोप है कि खाना देकर वापस आया तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने उसी दिन 112 पर शिकायत दर्ज कराई थी। पिता की मृत्यु और पारिवारिक परेशानी के कारण वह थाने में देर से तहरीर दे पाया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि बाइक तलाशने को सीसीटीवी खंगाले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.