हल्द्वानी, अगस्त 11 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में नए प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए पांच दिवसीय 'दीक्षारंभ 2026 स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम' मंगलवार से शुरू हो गया है। इसमें विद्यार्थियों को शैक्षणिक वातावरण, संस्कारों, अनुशासन, कैंपस लाइफ और उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया गया।मुख्य अतिथि एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने, जीवन में अनुशासन अपनाने और सतर्क रहने का संदेश दिया। बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि आज डिजिटल युग में जागरूकता की कमी के कारण लोग साइबर फ्रॉड का शिकार बन रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेन-देन के सुरक्षित उपयोग के व्यावहारिक सुझाव भी दिए। यह भी पढ़ें- Nawada News: तकनीक के साथ कानून की समझ भी जरूरी कॉले...