हल्द्वानी, सितम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। स्वर्गीय मोहम्मद जुबेर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के आठवें दिन गुरुवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में पाल कॉलेज फुटबॉल क्लब ने जय अरिहंत फुटबॉल क्लब को 5-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे मैच में गौलापार फुटबॉल क्लब ने नैनीताल फुटबॉल क्लब को 4-2 से पराजित कर अगले राउंड में जगह पक्की की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद मोहन बिष्ट और विजय मोहन मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...