Haldwani News: पालिका, एसटीएच सहित कई पर करोड़ों बकाया, ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़ा लेना होगा बंद
हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कूड़ा निस्तारण का भुगतान नहीं करने वाले निकायों पर नगर निगम हल्द्वानी सख्त हो गया है। निगम ने बकाया नहीं देने वाले निकायों को नोटिस जारी कर कहा है कि जल्द भुगतान नहीं किया तो ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़ा लेना बंद कर दिया जाएगा। जिससे जिले के निकायों के साथ ही अन्य संस्थानों में कूड़े का निस्तारण ठप होने की आशंका बनी हुई है।
कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया गौलापार में बने ट्रेंचिंग ग्राउंड में नगर निगम हल्द्वानी के साथ जिले के अन्य निकायों का कूड़ा पहुंचता है। इसके साथ ही जिला पंचायत और अन्य संस्थान भी यहां कूड़ा भेजते हैं। इसके निस्तारण के लिए नगर निगम को नियमानुसार भुगतान करना होता है। वहीं लंबे समय से इसके लिए नगर निगम को निकाय और संस्थानों ने शुल्क का भुगतान नहीं किया है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.