Haldwani News: पार्षद ने की टूटी सड़कें ठीक करने की मांग
हल्द्वानी, जुलाई 15 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। वार्ड 59 गौजाजाली उत्तर में अधूरी सीवर लाइन और कूड़ा फेंकने की समस्या के लिए पार्षद रईस अहमद वारसी ने बुधवार को नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में सीवर कार्य के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण और वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग उठाई।ज्ञापन में पार्षद ने बताया कि वार्ड में चल रहे सीवर कार्य के कारण 10 गलियों की सड़कें टूट गई हैं। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर लोग कूड़ा फेंक रहे हैं, इसे रोकने के लिए मंदिर के पास और गोल्डन फर्नीचर की रोड पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.