हल्द्वानी, अगस्त 17 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान फर्जी आपत्तियां लगाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को नगर निगम के पार्षदों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। बताया कि प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में सामूहिक और साजिशपूर्ण आपत्तियां लगाई जा रही हैं।एक ही व्यक्ति के नाम से कई मतदाताओं के खिलाफ आपत्ति दर्ज की गई हैं। आपत्ति लगाने वाले का नाम-पता भी सही नहीं बताया जा रहा। इससे वास्तविक मतदाताओं में भय और चिंता का माहौल है। पार्षदों ने मांग उठाई कि सभी आपत्तियों की विशेष जांच कराई जाए। फर्जी आपत्तियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान पार्षद रोहित कुमार, रईस अहमद, सलमान सिद्दीकी, सलीम सैफी, ध्रुव कश्यप मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...