हल्द्वानी, अगस्त 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुसुमखेड़ा स्थित संगम विहार फेस-1 के निर्माणाधीन सार्वजनिक पार्क का काम लंबे समय से बंद होने से नाराज कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। आवासीय कल्याण समिति ने समिति के अध्यक्ष पूरन चंद्र तिवारी, महासचिव केसी जोशी ने बताया कि पार्क का निर्माण अक्तूबर 2025 में शुरू हुआ था और इसे मार्च 2026 तक पूरा किया जाना था। दिसंबर 2025 के आसपास काम अधूरा छोड़ दिया गया। बार-बार अनुरोध के बाद कुछ दिनों के लिए काम दोबारा शुरू हुआ, लेकिन फरवरी 2026 से पूरी तरह बंद है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि पार्क में बच्चों के झूले, ओपन जिम, पौधरोपण, हरियाली और जल निकासी समेत कई काम प्रस्तावित थे, जो अधूरे हैं। बारिश के दौरान परिसर में पानी जमा होने से जलभराव...