Haldwani News: पायते रामलीला कमेटी के चुनाव रविवार को
हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- Haldwani News: रामनगर, संवाददाता। ऐतिहासिक पायते वाली रामलीला कमेटी की पंचवर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आज रविवार को मतदान होगा। चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है, जिसमें करीब 1100 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्याशियों और मतदाताओं में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कमेटी के 15 सदस्यीय बोर्ड के चुनाव में आजीवन सदस्यों के सात पदों और ऑडिटर पद पर एडवोकेट हिमांशु अग्रवाल पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब पंचवर्षीय सदस्यों के शेष आठ पदों के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके बीच मुकाबला होगा। कोसी रोड स्थित रामलीला कमेटी के इस चुनाव के लिए पिछले कई दिनों से प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन की अपील कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Badaun News: कुलदीप को अध्यक्ष अतुल महामंत्री की जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.