हल्द्वानी, अक्टूबर 14 -- Haldwani News: फोटो ............. हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पांडे गार्डन मंगल पड़ाव में पेयजल नहीं मिलने पर बुधवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि दो सप्ताह से ज्यादा समय से क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। बताया कि क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या भी बनी रहती है। इसके समाधान की मांग की गई।कॉलोनी में खाली बर्तनों के साथ किए प्रदर्शन में कहा कि पेयजल के कारण नवरात्र में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत करने के बाद भी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। पानी मिलने पर भी उसमें गंदगी बनी रहती है। जिससे बीमारी का खतरा बना रहता है। इसका जल्द समाधान नहीं होने पर अधिकारियों का घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर शंकर नाथ गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी, हरीश नाथ गोस्वामी, रमेश भारती, भ...