हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- Haldwani News: भवाली। भवाली वन क्षेत्र के अंतर्गत पांडेगांव, भाकर और जीपटी क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती रात गुलदार ने एक गाय को निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में ट्रैप कैमर लगा दिए हैं। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। विभाग की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले घरों सेद बाहर नहीं निकलने सहित जरूरी सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...