हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मेंटेनेंस और डहरिया बिजलीघर के लिए लाइन निर्माण को मंगलवार को पांच बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली गुल रही। दिन में छह घंटे तक सप्लाई बंद होने से प्रभावित क्षेत्र में लोगों को बिजली, पानी का दोहरा संकट झेलना पड़ा।ऊर्जा निगम की लगातार हो रही बिजली कटौती परेशानी का कारण बन गई है। मंगलवार को फूलचौड़, कमलुवागांजा, कठघरिया, टीपीनगर, आईटीआई बिजलीघर के फतेहपुर, बसानी, जज फार्म, ईको टाउन, खन्ना फार्म फीडर से जुड़े इलाकों की बिजली सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बाधित रही। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र में पेयजल के ट्यूबवेल नहीं चलने से पानी की सप्लाई भी ठप रही। यह भी पढ़ें- Haldwani News: पांच बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में आज होगी कटौती इससे लोगों को दोहरा संकट झेलना पड़ा। ऊर्ज...