हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। बीते बुधवार को बेस अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला का प्रसव हो गया। अस्पताल की नर्सों ने तत्काल स्थिति संभालते हुए महिला और नवजात को महिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला अपनी पहचान और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है। महिला अस्पताल में भर्ती महिला को संभालने में स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि वह कई बार वार्ड से बाहर चली जाती है और अन्य मरीजों व तीमारदारों के मोबाइल फोन उठाकर इस्तेमाल करने लगती है। उसकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस और नारी निकेतन को सूचना दी है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: खामोश दर्द: न पुकार सकी न बता सकी अपना पहचान सीएमएस डॉ. कांता किरण ने बताया कि महिला और बच्चे की सुरक्षा व देखभाल को देखते हु...