हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- हल्द्वानी में मौसम का बदला मिजाज Haldwani News: हल्द्वानी। राज्य में मानसून की विदाई के तुरंत बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता शुरू हो गई है। इसके असर से मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को हल्द्वानी और इसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दिनभर कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होती रही, जबकि शाम के समय हल्की धूप खिली। मौसम में आए इस बदलाव से अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं हवा में नमी की मात्रा बढ़कर 65 प्रतिशत दर्ज की गई है। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के सभी जिलों के ...