Haldwani News: परीक्षा के दौरान चीखने-चिल्लाने लगी छात्राएं, मची अफरातफरी
हल्द्वानी, अगस्त 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। वनभूलपुरा स्थित एक अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में सोमवार दोपहर यूनिट टेस्ट दे रहीं छात्राएं एकाएक चीखने-चिल्लाने लगीं। इतना ही नहीं जमीन पर लोटपोट होकर रोने भी लगीं। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान स्कूल में भूत-प्रेत जैसी अफवाहें फैल गई। स्कूल प्रबंधन ने किसी तरह छात्राओं को संभाला और तत्काल स्कूल की आपातकाल छुट्टी कर दी। सभी छात्राओं की हालत में अब सुधार है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है। प्रभारी प्रधानाचार्य नीलम ने बताया कि सोमवार को स्कूल में 10वीं और 12वीं की छात्राओं के यूनिट टेस्ट हॉल में चल रहे थे। इसी दौरान दसवीं कक्षा की एक छात्रा जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद 10वीं और 12वीं कक्षा की चार पांच छात्राएं भी एकाएक चीखने लगीं और जमीन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.