हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। टांडा जंगल में एस मोड़ पर सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम विकास अधिकारी सौरभ बिष्ट और दुकान कर्मी राजू गुप्ता के शव मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। वहीं घायल फौजी बृजेश सती और प्रेमशंकर को सुशीला तिवारी अस्पताल से निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। बृजेश की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी सौरभ बिष्ट और कालाढूंगी निवासी बृजेश सती आपस में गहरे दोस्त थे। बृजेश इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। सोमवार को दोनों बाइक से सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदने रुद्रपुर गए थे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: टांडा जंगल में दो बाइकों की भिड़ंत, वीडीओ समेत दो मरे शाम को लौटते समय टांडा जंगल के एस मोड़ पर उनकी बाइक सामने से आ रही रुद्र...