Haldwani News: पदोन्नति न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने दिया आंदोलन का नोटिस
हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर निगम में कार्यरत वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों ने पद संशोधन और प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक के रूप में कार्य परिवर्तन की मांग को लेकर आंदोलन का नोटिस दिया है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सदस्यों ने सोमवार को वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि वे वर्षों से प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति के लिए आवेदन कर रहे हैं। निगम प्रशासन लगातार उनकी अनदेखी कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.