हल्द्वानी, अक्टूबर 31 -- Haldwani News: भावना कोहली, हल्द्वानी। पर्दे पर 80 वर्षीय पदम बूबू अपनी बनाई चिता में गिरते हैं और फिर नहीं उठते। सिनेमाघर में सन्नाटा छा जाता है। कई दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं। दूसरी ओर, जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उनका साथ निभाती तुलसी देवी की बेबसी और सहज अदाकारी पर हॉल तालियों से गूंज उठता है। यह दृश्य शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'पायर' का है, जिसने पहले ही दिन हल्द्वानी के दर्शकों के दिलों को छू लिया। फिल्म केवल एक बुजुर्ग दंपति की कहानी नहीं, बल्कि पहाड़ से पलायन, अपनों से दूरी और तेजी से खाली होते गांवों का ऐसा आईना है, जिसमें दर्शकों को अपनी जिंदगी के कई चेहरे नजर आए।

हल्द्वानी में दर्शकों को पसंद आई 'पायर' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार विनोद कापड़ी के निर्देशन में बनी फिल्म का प्रदर्शन वॉकवे मॉल और ल...