हल्द्वानी, अक्टूबर 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के दमुवाढूंगा में रविवार को शिवपुरी के पास पत्थरों से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में डंपर चालक को मामूली चोटें आईं। पुलिस के अनुसार डंपर लालकुआं की ओर से आ रहा था। चालक पत्थरों को सड़क निर्माण कार्य के लिए शिवपुरी की तरफ ले जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से डंपर को उठवाकर सड़क किनारे खड़ा कराया। हादसे के कारण सड़क पर बिखरे पत्थरों को भी हटवाया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...