Haldwani News: पति की मौत के कुछ ही घंटों बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम
हल्द्वानी, जुलाई 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नवाबी रोड के महेशनगर में एक वृद्ध दंपत्ति ने कुछ ही घंटों के अंतराल में दुनिया को अलविदा कह दिया। शनिवार देर शाम दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। महेशनगर निवासी 85 वर्षीय हरिशंकर अग्रवाल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। देर शाम उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि पति की मौत के सदमे को उनकी 80 वर्षीय पत्नी कुसुम अग्रवाल बर्दाश्त नहीं कर सकीं। शनिवार को पति के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच ही कुसुम अग्रवाल ने भी संदिग्ध हालात में दम तोड़ दिया। शनिवार देर शाम राजपुरा श्मशान घाट पर दोनों का एक साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.