Haldwani News: पढ़ाई के साथ भक्ति का जुनून, नई पीढ़ी संवार रही रामलीला की परंपरा
हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: पूनम मौर्या, हल्द्वानी। दिनभर स्कूल में पढ़ाई और ढलती शाम के साथ रामलीला के मंच पर भक्ति का भाव... हल्द्वानी की रामलीलाओं में इस बार नई पीढ़ी का यही जुनून और उत्साह छाया हुआ है। शहर की सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत में अब परंपरा और आधुनिकता का ऐसा संगम दिख रहा है, जहां 10 साल के बच्चे से लेकर 55 साल के बुजुर्ग तक एक ही मंच पर आस्था के रंग बिखेर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार रामलीला के महिला पात्रों में बेटियों की सीधी भागीदारी है। काठगोदाम रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संदीप राणा के मुताबिक, पुरानी परिपाटी को तोड़ते हुए अब बेटियां खुद मंच संभाल रही हैं। उन्होंने बताया कि 'सीता' का पात्र निभा रहीं 12 वर्षीय लक्षिता रेखाड़ी पहली बार रामलीला में मंचन कर रहीं हैं। इसके अलावा महज नौ वर्षीय हर्षिता 'गौरी'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.