Haldwani News: पंद्रह साल से अधिक पुराने ट्यूबवेल पंप बदलकर सुधरेगी पेयजल व्यवस्था
हल्द्वानी, अगस्त 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। लगातार खराब होने वाले ट्यूबवेल से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पंद्रह साल से अधिक पुराने हो चुके ट्यूबवेल पंपों को बदलने के लिए शासन ने 3.01 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। योजना के तहत शहर और आसपास के इलाकों में लगे जर्जर पंपों को बदला जाएगा। जिससे लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। हल्द्वानी के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गौला नदी से पेयजल पहुंचना मुश्किल बना रहता है। इसके समाधान के लिए ट्यूबवेल से भूजल निकाल कर पानी की आपूर्ति की जाती है। वहीं अधिकांश ट्यूबवेल में लगे पंप पंद्रह साल से ज्यादा पुराने हैं। ऐसे में इनके लगातार खराब होने से प्रभावित क्षेत्रों में कई सप्ताह तक पानी का संकट बना रहता है। इसके समाधान के लिए जल संस्थान ने जर्जर पंप बदलने की योजना बनाई है। इसके ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.