हल्द्वानी, जुलाई 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी में शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 25 जुलाई को एमबीपीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा। उत्तरांचल मातृ एवं बाल कल्याण समिति और नादस्पर्शम विद्यापीठ की ओर से रविवार को अतिथि रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता आयोजित कर आयोजन से जुड़ी जानकारी दी गई। इस शास्त्रीय संगीत समारोह में देशभर के प्रख्यात कलाकारों के साथ ही हल्द्वानी और उत्तराखंड के उभरते कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली और एनजेडसीसी प्रयागराज का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की शास्त्रीय संगीत प्रतिभाओं को बेहतर मंच...