हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों की चुनाव प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को नौ नामांकन पत्र जमा हुए हैं। अब शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। हल्द्वानी ब्लॉक कार्यालय में 20 ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। गुरुवार को कुल सात गांवों के नौ उम्मीदवारों ने वार्ड सदस्यों के पद पर अपना नामांकन पत्र जमा किए हैं। इसमें से सात ग्राम पंचायतों एक-एक ही उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा किया है। इसी वजह से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। एआरओ पीके पंत ने बताया कि शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और चार अक्तूबर को नाम वापसी होगी। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की घोषण की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...