Haldwani News: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: रामनगर। नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी को पीरुमदारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरके पुरम दुल्हेपुरी, पीरुमदारा निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जीवन सिंह ने 12 मई 2026 को नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 3,80,000 रुपये ठग लिए थे। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर टीम गठित की गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने बद्री विहार पीरुमदारा निवासी आरोपी जीवन सिंह को रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से धर दबोचा। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई गणेश जोशी, कांस्टेबल संदीप सिंह शामिल रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.