Haldwani News: नौकरी का झांसा देकर 80 हजार ठगने का आरोप
हल्द्वानी, जुलाई 3 -- Haldwani News: भीमताल। पिथौरागढ़ के एक टैक्सी चालक को रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 80 हजार रुपये और दस्तावेज ठगने का सनसनीखेज मामला आया है। पीड़ित टैक्सी चालक ने ठगी करने वाले लखनऊ निवासी पर्यटक को शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से भीमताल बुलाकर पकड़ लिया। पीड़ित महेश के अनुसार, उक्त पर्यटक ने उसकी टैक्सी से कुमाऊं का दौरा किया था और खुद को लखनऊ में रेलवे अधिकारी बताया था। नौकरी के नाम पर आरोपी ने उससे 80 हजार रुपये और ओरिजिनल दस्तावेज ले लिए। ठगी का पता चलने पर जब आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए, तो महेश ने उसे शुक्रवार को भीमताल बुलाया और पकड़कर अपने पैसे व दस्तावेज वापस करने की मांग की। मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.