Haldwani News: नैनीताल रोड में सुबह से रात तक हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठियां
हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच मंगलवार को नैनीताल रोड में दिन से रात तक हंगामे और विवाद की स्थिति बनी रही। चुनावी मैदान में उतरे दावेदारों के समर्थक कई बार आमने-सामने आ गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को चार बार लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ना पड़ा। इससे कुछ समय अफरातफरी और भगदड़ का माहौल रहा। सुबह साढ़े नौ बजे से ही कॉलेज के आसपास प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे चुनावी गतिविधियां तेज हुईं तो समर्थकों के बीच कहासुनी और नोकझोंक के मामले सामने आने लगे। देखते ही देखते दो घंटे में चार बार धक्का-मुक्की और दो बार हाथापाई तक मामला समर्थकों में पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर लाठियां फटकार दोनों पक्षों को अलग कराया। इधर, मतणगना शुरू होने के बाद अध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.