Haldwani News: नैनीताल रोड में बेकाबू ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, पहिए अलग
हल्द्वानी, जुलाई 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल रोड पर शनिवार को निर्माण सामग्री से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि उस समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा सड़क हादसा टल गया। दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पहिए भी अलग हो गए। ट्रक हल्द्वानी से पहाड़ की ओर निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था। ट्रक में बिजली से संबंधित उपकरण और टाइल्स लदी हुई थीं। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक बेकाबू होकर टैक्सी स्टैंड के पास डिवाइडर पर चढ़ गया। दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.