Haldwani News: नैनीताल में दो नदियों के पुनर्जीवन को हरी झंडी, पांच नौले-धारे भी संवरेंगे
हल्द्वानी, नवम्बर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल जिले में नदियों और पारंपरिक जलस्रोतों को नया जीवन देने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। ्प्रिरंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (सारा) की जिला स्तरीय समिति ने शिप्रा और पश्यगाड़ नदी के पुनर्जीवन की करीब 13.93 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पांच ऐतिहासिक नौलों और धारों के पुनरोद्धार का रास्ता भी साफ हो गया है। बुधवार को बागजाला स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में जिला विकास अधिकारी संतोष पंत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर चर्चा हुई। सिंचाई विभाग की शिप्रा पुनर्जीवन परियोजना के लिए 436.86 लाख और लघु सिंचाई विभाग की पश्यगाड़ पुनर्जीवन परियोजना के लिए 956.21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.